Latest News
पुणे में जहरीली शराब का तांडव: 15 लोगों की दर्दनाक मौत, मामले की जांच CID को सौंपी गई मेरे यहाँ लाइट नहीं, तो पूरे शहर की बत्ती गुल करो!” साहब का ‘तुगलकी फरमान’, बिजली कर्मी को धमकाने का आरोप कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल की नई पहल: अब घर बैठे कराएं ब्लड टेस्ट, मिलेगी ‘होम ब्लड सैंपल कलेक्शन’ की सुविधा छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक संकट: नायब तहसीलदार से मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मिशन 2027: यूपी की 61 ‘अजेय’ सीटों को भेदने के लिए BJP का चक्रव्यूह; जानिए क्या है भगवा दल का मास्टर प्लान? चंपारण में सजेगा भक्ति का अनूठा संसार: श्री छत्तीसगढ़ सकल गुजराती समाज द्वारा भव्य ‘चुनरी मनोरथ’ का आयोजन 31 मई को!
Home » Uncategorized » धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रहार: सदन में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ पारित, अमित टमकोरिया ने जताया आभार

धर्मांतरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रहार: सदन में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ पारित, अमित टमकोरिया ने जताया आभार

Share:

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का रुद्राक्ष की माला से होगा भव्य अभिनंदन

कोरबा । छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने धर्मांतरण के विरुद्ध एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विधानसभा में बहुप्रतीक्षित “धर्म स्वातंत्र्य विधेयक” को बहुमत के साथ पारित कर दिया है। हिंदू नव संवत्सर और चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा द्वारा सदन में रखे गए इस विधेयक के पारित होने पर भाजपा जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रहित में लिया गया बड़ा फैसला बताया है।

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

भाजपा नेता अमित टमकोरिया ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से सेवा की आड़ में गरीब, आदिवासी, वनवासी और पिछड़े तबके के लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा था। इस विधेयक के कानून बनने से ऐसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अब धर्मांतरण में संलिप्त लोगों पर कड़ी आपराधिक धाराओं के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिससे शोषित वर्ग की रक्षा होगी।

रुद्राक्ष की माला से होगा अभिनंदन

अमित टमकोरिया ने इस सफलता को कुमार दिलीप सिंह जूदेव के ‘घर वापसी’ अभियान और हिंदुत्व व राष्ट्र सेवा में समर्पित मनीषियों के लंबे संघर्ष का प्रतिफल बताया। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का रुद्राक्ष की माला पहनाकर भव्य अभिनंदन किया जाएगा।

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

।।।

Leave a Comment