Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » देश » आचार्य प्रमोद कृष्णम के सिर में लगी गंभीर चोट, गाजियाबाद में हुई इमरजेंसी सर्जरी

आचार्य प्रमोद कृष्णम के सिर में लगी गंभीर चोट, गाजियाबाद में हुई इमरजेंसी सर्जरी

Share:

गाजियाबाद: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर गाजियाबाद स्थित अपने आवास पर पैर फिसलने के कारण वे गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आचार्य प्रमोद कृष्णम दोपहर करीब 12 बजे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर से निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे फर्श पर गिर पड़े। गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तत्काल गाजियाबाद के यशोदा मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने की इमरजेंसी सर्जरी

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्थिति का गंभीरता से जायजा लिया और तुरंत सर्जरी करने का निर्णय लिया। राहत की बात यह है कि सफल सर्जरी के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल वे डॉक्टरों की सघन निगरानी में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।


।।।

latest news