Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Share:

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और कोरबा विधायक  लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष (नव संवत्सर) और चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री श्री देवांगन ने चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का महापर्व बताते हुए कहा कि यह हमारी भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पर्व समाज में नारी के महत्व और उसके सामर्थ्य को रेखांकित करता है। नवरात्रि के दौरान किया जाने वाला कन्या पूजन इसी नारी शक्ति के प्रति हमारे सम्मान का प्रतीक है।

अपने संदेश में उन्होंने वेदों और पुराणों का उल्लेख करते हुए कहा कि चैत्र नवरात्रि आत्मशुद्धि और सद् प्रवृत्ति का आधार है। मां दुर्गा की उपासना से जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

मंत्री श्री देवांगन ने आह्वान किया कि शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व हमें रचनात्मक कार्यों और देश व समाज की सेवा के लिए प्रेरित करता है, जिसका हमें संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने माँ सर्वमंगला देवी, माँ भवानी, माँ मातिन दाई और माँ मडवारानी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।


 ।।।

Leave a Comment

latest news