Latest News
छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र
Home » छत्तीसगढ़ » किरण सिंह देव की नई टीम में पुराने धुरंधरों की वापसी: रमेश बैस और ननकी राम कंवर जैसे चेहरों पर फिर जताया भरोसा। देखे पूरी सूची

किरण सिंह देव की नई टीम में पुराने धुरंधरों की वापसी: रमेश बैस और ननकी राम कंवर जैसे चेहरों पर फिर जताया भरोसा। देखे पूरी सूची

Share:

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई ‘जंबो’ टीम का ऐलान: 178 दिग्गजों को मिली कमान, सत्ता और संगठन का दिखेगा जबरदस्त तालमेल!
 कार्यसमिति, स्थाई आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी; विष्णुदेव साय से लेकर शिवप्रकाश तक के नामों पर मुहर!

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रदेश कार्यसमिति की पूरी टीम घोषित कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हस्ताक्षर से जारी इस विशाल सूची में कुल 178 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें 84 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 69 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 25 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन: भाजपा ने इस सूची के माध्यम से आगामी चुनाव और सांगठनिक मजबूती के लिए एक “जंबो टीम” तैयार की है।

  • प्रदेश कार्यसमिति (84 सदस्य): इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के साथ-साथ वरिष्ठ नेता रमेश बैस, बृजमोहन अग्रवाल, सरोज पाण्डेय, लता उसेंडी और ओ.पी. चौधरी जैसे दिग्गजों को जगह मिली है।

  • स्थाई आमंत्रित सदस्य (69 सदस्य): इस सूची में ननकी राम कंवर, भैयालाल राजवाड़े, और पूर्व मंत्रियों व वरिष्ठ विधायकों को शामिल किया गया है, जो संगठन को वैचारिक मार्गदर्शन देंगे।

  • विशेष आमंत्रित सदस्य (25 सदस्य): इसमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और अन्य वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है।

क्षेत्रीय समीकरणों की बिसात: भाजपा ने इस बार रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के साथ-साथ नवगठित जिलों जैसे मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मोहला-मानपुर को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया है। सूची में आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के बीच एक सूक्ष्म संतुलन बनाने का प्रयास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

पदेन सदस्यों के लिए विशेष प्रावधान: सूची के अंत में दी गई टीप के अनुसार, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों के साथ-साथ नगर निगम के महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी इस समिति के ‘पदेन सदस्य’ होंगे। इसका मतलब है कि वास्तविक टीम का आकार इससे भी कहीं बड़ा होगा।

सियासी मायने: राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इतनी बड़ी टीम बनाकर भाजपा ने असंतोष को थामने और हर बड़े नेता को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की है। यह सूची स्पष्ट करती है कि 2026 और उसके बाद की राजनीतिक चुनौतियों के लिए भाजपा ने अपने ‘कोर ग्रुप’ को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है।

साय कैबिनेट के साथ दिग्गजों को भी कमान! देखें पूरी सूची 

Leave a Comment

latest news