Latest News
दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिला सर्व आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल, केदार कश्यप रहे मौजूद एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार गंभीर; मुख्यमंत्री साय बोले— ‘बिटिया के बेहतर इलाज के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद’ हसदेव बांगो के विस्थापितों का बुका में ‘महाजुतान’: डॉ. चरणदास महंत बोले- आदिवासियों का हक नहीं मिला तो जाएंगे हाईकोर्ट कटघोरा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, प्रतिष्ठित हार्डवेयर व्यापारी की मौत भिलाई: मारुति सुजुकी शोरूम में भारी हंगामा, महिला कर्मचारियों ने CEO पर फेंकी स्याही, की पिटाई छत्तीसगढ़: थाने में आरोपियों को ‘चाय पार्टी’ कराना पड़ा भारी, दो पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
Home » स्वास्थ्य » चैत्र नवरात्रि में बालको में बहेगी आस्था की बयार, प्रज्ञा पीठ में आज से 27 मार्च तक आयोजित होगा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

चैत्र नवरात्रि में बालको में बहेगी आस्था की बयार, प्रज्ञा पीठ में आज से 27 मार्च तक आयोजित होगा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ

Share:

कोरबा। चैत्र (बासंती) नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गायत्री प्रज्ञा पीठ बालकोनगर द्वारा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक पुनीत कार्य के लिए समूचे बालको नगरवासी उत्साहित हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में पूरे नगर में भक्ति और उपासना का माहौल रहेगा।

वर्ष में चार बार आने वाले नवरात्र पर्व को साधना और आत्मशुद्धि का विशेष अवसर माना गया है। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्र सार्वजनिक उपासना के लिए श्रेष्ठ हैं, जबकि आषाढ़ और माघ के नवरात्र गुप्त साधना के लिए जाने जाते हैं। ऋषियों और वैज्ञानिकों के अनुसार, ऋतुओं के संधिकाल में शरीर और मन को शुद्ध, संयमित व संतुलित करने के लिए जप, तप, उपवास और यज्ञ जैसे माध्यमों से जीवन में दिव्यता का समावेश करना आवश्यक है। गायत्री उपासना न केवल व्यक्ति के अंतर्मन को शुद्ध करती है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन में शांति व प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है।

सामूहिक संकल्प के साथ महायज्ञ का आगाज

तय कार्यक्रमानुसार, 18 मार्च को शाम 7 बजे सामूहिक संकल्प के साथ 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ होगा।

आयोजन की समय-सारणी:

  • 19 से 26 मार्च: * प्रातः 6.30 बजे: अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित एवं आरती।

    • प्रातः 7.00 से शाम 7.00 बजे तक: अखण्ड जाप।

    • प्रातः 8.00 से 10.00 बजे तक: यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार।

    • शाम 7.00 बजे: आरती एवं चालीसा।

  • 27 मार्च (पूर्णाहुति):

    • प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक: यज्ञ, संस्कार एवं महापूर्णाहुति।

    • दोपहर 1.00 बजे: अमृतासन।

    • शाम 7.00 बजे: दीप महायज्ञ, आरती एवं चालीसा।

संपर्क एवं पंजीयन

इस पुनीत आयोजन में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु प्रज्ञा पीठ गायत्री मंदिर, बालको में संपर्क कर सकते हैं। विभिन्न संस्कारों हेतु दो दिन पूर्व नाम दर्ज कराना अनिवार्य है। संपर्क सूत्र: 9981440548, 9589911706, 9589570898, 8889323114

।।।

Leave a Comment