Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » काल बनकर दौड़ा रफ्तार का जुनून: कोरबा में ट्रक ने तीन दोस्तों को कुचला, मौके पर ही थमीं सांसें

काल बनकर दौड़ा रफ्तार का जुनून: कोरबा में ट्रक ने तीन दोस्तों को कुचला, मौके पर ही थमीं सांसें

Share:


कोरबा (पाली): जिले के पाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नूनेरा के पास आज एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह युवकों को कुचलने के बाद सड़क किनारे ही पलट गया।

हादसे का मंजर: ट्रक के नीचे दब गए थे शव

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ट्रक सीधे उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँची, लेकिन ट्रक पलटने के कारण शव भारी मलबे और वाहन के नीचे दब गए थे। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन बुलाई गई, जिसकी मदद से ट्रक को सीधा कर शवों को बाहर निकाला जा सका।

प्रशासन से सुरक्षा की गुहार

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर बढ़ती ओवरस्पीडिंग और भारी वाहनों की लापरवाही को उजागर कर दिया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि किसी और का घर इस तरह न उजड़े।


।।।

Leave a Comment

latest news