Home » देश » असम से किसानों को बड़ी सौगात: 13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

असम से किसानों को बड़ी सौगात: 13 मार्च को जारी होगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

Share:

 नई दिल्ली : देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे कोकराझार में आयोजित एक भव्य सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विशेष अवसर पर पीएम मोदी ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ (PM-KISAN) योजना की 22वीं किस्त रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगे।

इस किस्त के जारी होते ही देश के पात्र किसानों के बैंक खातों में सीधे सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। असम के इस दौरे को कृषि और ग्रामीण विकास की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे न केवल पूर्वोत्तर बल्कि पूरे देश के लाभार्थी किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।


।।।

Leave a Comment