Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » राजनीति » भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजकों व सह-संयोजकों की नियुक्ति , प्रदेश स्तरीय सूची जारी

भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के जिला संयोजकों व सह-संयोजकों की नियुक्ति , प्रदेश स्तरीय सूची जारी

Share:

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया गया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय ने प्रदेश के सभी 36 सांगठनिक जिलों के लिए जिला संयोजकों और सह-संयोजकों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

प्रदेश भर के प्रमुख जिलों में नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

रायपुर संभाग: रायपुर शहर के लिए बृजेश अग्रवाल (संयोजक) के साथ अजीत सेनापति, रोहित राय और राजेश रिछरिया को सह-संयोजक बनाया गया है। रायपुर ग्रामीण में दयालू राम गाड़ा संयोजक बने हैं। बलौदाबाजार में योगेश वर्मा, गरियाबंद में तुलसी राठौर, महासमुंद में तोषनाथ यादव और धमतरी में नन्दु लोधी को जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिली है।

दुर्ग संभाग: भिलाई में मनोज तिवारी, दुर्ग में दिनेश मिश्रा, बेमेतरा में राजेन्द्र सिंह ठाकुर और बालोद में कल्याण सोनवानी संयोजक नियुक्त किए गए हैं। राजनांदगांव में मनोज निर्वाणी, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में कृष्णा यादव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मंजीत सिंह ठाकुर और कबीरधाम में सुरेश पटेल को कमान सौंपी गई है।

बस्तर संभाग: कांकेर में अंशु शुक्ला, कोंडागाँव में दिलीप दीवान, नारायणपुर में भक्ति रतन दास, बस्तर में संतोष त्रिपाठी, दंतेवाड़ा में चंदन ध्रुव, सुकमा में परदेशीराम नाग और बीजापुर में के. यशराज को जिला संयोजक बनाया गया है।

बिलासपुर संभाग: बिलासपुर शहर में सुंदर सिंह ठाकुर और बिलासपुर ग्रामीण में थानूराम साहू संयोजक होंगे। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गोविन्द गुप्ता, मुंगेली में कमलेश श्रीवास, सक्ती में मिनेश राठौर, जांजगीर-चांपा में क्रांति माखिजा, कोरबा में अमित टमकोरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संतोष साहू, रायगढ़ में अरुण बिन्देश्वर सिंह और जशपुर में सुदबल राम यादव को जिम्मेदारी दी गई है।

सरगुजा संभाग: सरगुजा जिले में रवीन्द्र गुप्ता भारती, सूरजपुर में ध्यानचंद गुप्ता (राजू), बलरामपुर में अनिल गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अनिल सिंह और कोरिया जिले में रोशन राजवाड़े को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

इन सभी जिलों में जिला संयोजकों की सहायता के लिए दो से तीन सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई है, ताकि झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों और सरकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

देखें पूरी सूची 

।।।

latest news