Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप साजिश का पर्दाफाश: बालको चिमनी हादसे के गवाह को होटल में छिपाया, आरोपी के साथ धराया!
Home » छत्तीसगढ़ » दुर्ग में पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: 7.80 करोड़ की अफीम जब्त, विधानसभा में गूंजी कार्रवाई की धमक

दुर्ग में पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: 7.80 करोड़ की अफीम जब्त, विधानसभा में गूंजी कार्रवाई की धमक

Share:

रायपुर 9 मार्च 2026 | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ साय सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में हुंकार भरते हुए बताया कि पुलिस ने समोदा गांव में छापेमारी कर 62,424 किलो अफीम के पौधे और फूल-पत्तियां जब्त की हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.80 करोड़ रुपये आंकी गई है।

शिवनाथ के किनारे उग रहा था ‘जहर’

6 मार्च को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलगांव थाना क्षेत्र के समोदा गांव में जब पुलिस, राजस्व और एफएसएल की संयुक्त टीम ने दबिश दी, तो नजारा चौंकाने वाला था। शिवनाथ नदी के किनारे एक फार्म हाउस में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। गृह मंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि इस मामले में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक 3 गिरफ्तार, राजस्थान तक फैला जाल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से विकास विश्नोई, मनीष ठाकुर और विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस नेटवर्क के तार राजस्थान से जुड़े होने की आशंका है, जिसके चलते फरार दो मुख्य आरोपियों की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस की एक विशेष टीम जोधपुर रवाना हो चुकी है।

नशा तस्करों की खैर नहीं: आंकड़े दे रहे गवाही

गृह मंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए नशे के खिलाफ सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ का रिपोर्ट कार्ड पेश किया:

  • कार्यवाही: 2024 से अब तक मादक पदार्थों की तस्करी के 2947 मामले दर्ज।

  • गिरफ्तारी: कुल 5177 आरोपी दबोचे गए।

  • नई फोर्स: 10 जिलों में ‘एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स’ के लिए 100 नए पदों की स्वीकृति।

  • आर्थिक प्रहार: एनडीपीएस मामलों में अब आरोपियों की संपत्ति की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है।

“नशे के सौदागरों के खिलाफ यह हमारी खुली जंग है। हमने टास्क फोर्स बनाई है और हेल्पलाइन 1933 के जरिए जनता को भी इस लड़ाई से जोड़ा है।” — विजय शर्मा, गृह मंत्री (छत्तीसगढ़)


।।।

Leave a Comment