Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » कोरबा: पानी भरते समय कुएं में गिरने से महिला की मौत, लकवाग्रस्त पति के सिर से उठा पत्नी का साया

कोरबा: पानी भरते समय कुएं में गिरने से महिला की मौत, लकवाग्रस्त पति के सिर से उठा पत्नी का साया

Share:

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक 38 वर्षीय महिला की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतिका की पहचान चंदा देवी साहू के रूप में हुई है।

कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक, चंदा देवी घर के पास स्थित कुएं से पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सीधे 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरीं। जिस वक्त यह हादसा हुआ, मृतिका की दो मासूम बेटियाँ वहीं मौजूद थीं। अपनी आँखों के सामने माँ को गिरता देख बच्चियों ने चीखना-पुल्लाना शुरू कर दिया।

रेस्क्यू और अस्पताल में दम तोड़ा

बच्चियों की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी और रिश्तेदार तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में सीढ़ी और रस्सी के सहारे महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल बालको चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति लकवाग्रस्त (Paralyzed) है और वर्तमान में उनका उपचार चल रहा है। घर की जिम्मेदारी संभाल रही महिला की मौत से परिवार असहाय हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर रहे ASI इमरान खान ने बताया कि:

“हादसे के वक्त महिला की दोनों बेटियां वहां उपस्थित थीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।”

।।।

latest news