Home » राजनीति » मिशन 2026: कोरबा भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू; वैचारिक शक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को धार देंगे कार्यकर्ता

मिशन 2026: कोरबा भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान’ शुरू; वैचारिक शक्ति से बूथ स्तर तक संगठन को धार देंगे कार्यकर्ता

Share:

कोरबा 25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आगामी ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। टी.पी. नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘पंडित दीनदयाल कुंज’ में आयोजित इस कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

गरिमामय शुभारंभ और आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् और राज्यगीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। अतिथियों का स्वागत शाल और स्वदेशी वस्तुओं से बने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

प्रशिक्षण ही संगठन की असली शक्ति: गोपाल मोदी

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रशिक्षण ही संगठन की शक्ति है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं ताकि कार्यकर्ता वैचारिक रूप से परिपक्व बनें।

प्रथम सत्र में जिला प्रभारी अनिल केसरवानी ने भाजपा के इतिहास और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ ही हमारा मूल मंत्र है।

नवाचार और पंच परिवर्तन पर गहन मंथन

कार्यशाला में आधुनिक तकनीकों और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई:

  • योजना बैठक: द्वितीय सत्र में विधानसभा सह योजना बैठक के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

  • तकनीकी नवाचार: तृतीय सत्र की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने की। मुख्य वक्ता जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने संगठनात्मक कार्यों में आधुनिक तकनीकों और पीपीटी (PPT) के उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।

  • पंच परिवर्तन: चतुर्थ सत्र में पूर्व महापौर जोगेश लांबा की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता नलीनेश ठोकने ने ‘पंच परिवर्तन’ के माध्यम से सुशासन का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

समापन एवं जिज्ञासा समाधान

समापन सत्र में रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और अनुशासन व सक्रियता पर बल दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला महामंत्री संजय शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री अजय विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

कार्यशाला में इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, लक्की नंदा, रूक्मणी नायर, रेणुका राठिया, नवीन अरोड़ा, अजय कंवर, सतीश झा, कमला किंडो, नवीन मार्कंडेय, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, अजय चंद्रा, अमीलाल चौहान, कुल सिंह कंवर, रामनारायण सराफ, प्रीति स्वर्णकार, डॉ. विजय राठौर, उत्तम सिंह रंधावा, वैभव शर्मा, राजेश लहरे, दीपक चावड़ा, नीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और प्रशिक्षण टोली उपस्थित रहे।

Leave a Comment