Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » स्वास्थ्य » सरकारी अस्पताल की ‘पॉजिटिव’ रिपोर्ट ने छीनी इंसानियत, निजी लैब में महिला निकली ‘नेगेटिव’

सरकारी अस्पताल की ‘पॉजिटिव’ रिपोर्ट ने छीनी इंसानियत, निजी लैब में महिला निकली ‘नेगेटिव’

Share:

प्रशासन ने दी सफाई …

सोनपुर (बिहार): बिहार के सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल से चिकित्सा जगत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहाँ स्वास्थ्यकर्मियों की एक गलत रिपोर्ट और संवेदनहीनता के कारण प्रसव पीड़ा से तड़पती एक महिला को घंटों अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ा।

घटना का मुख्य विवरण:

  • गलत रिपोर्ट का खेल: प्राप्त जानकारी के अनुसार नयागांव की एक गर्भवती महिला शनिवार सुबह अस्पताल पहुँची। अस्पताल के कर्मियों ने उसे HIV पॉजिटिव बताकर प्रसव कराने से साफ इनकार कर दिया।

  • अमानवीयता की पराकाष्ठा: संक्रमण के डर से डॉक्टर और नर्स महिला के पास जाने तक को तैयार नहीं थे। महिला दर्द से चिल्लाती रही, परिजन मिन्नतें करते रहे, लेकिन सिस्टम पत्थर बना रहा।

  • आशा कार्यकर्ताओं ने बचाई लाज: जब अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, तब अस्पताल की आशा और ममता कार्यकर्ताओं ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने मिलकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया, जहाँ उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

निजी लैब ने खोली पोल

अस्पताल की रिपोर्ट पर संदेह होने पर परिजनों ने बाहर से जांच कराई। प्राइवेट लैब की रिपोर्ट में महिला HIV नेगेटिव पाई गई। इस खुलासे के बाद अस्पताल की साख पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रशासन की सफाई

मामले के तूल पकड़ने पर अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिंह ने स्वीकार किया कि यह एक गंभीर लापरवाही है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जांच की बात कही है।

Leave a Comment

latest news