Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » जेसीआई कोरबा सेंट्रल की अनूठी पहल: 15 फरवरी को मुक्तिधाम में होगा 18 फीट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा का अनावरण

जेसीआई कोरबा सेंट्रल की अनूठी पहल: 15 फरवरी को मुक्तिधाम में होगा 18 फीट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा का अनावरण

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़): औद्योगिक नगरी कोरबा में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व बेहद खास होने जा रहा है। जेसीआई जोन-27 (भारत) की प्रतिष्ठित शाखा जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा सामाजिक और धार्मिक सरोकार के तहत मुक्तिधाम, मोती सागर पारा में 18 फीट ऊंची भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका भव्य अनावरण आगामी रविवार को किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे लोकार्पण

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री   लखनलाल देवांगन जी उपस्थित रहेंगे। उनके कर-कमलों द्वारा भगवान भोलेनाथ की इस भव्य प्रतिमा का अनावरण संपन्न होगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा

तिथि: 15 फरवरी 2026 (रविवार) ।समय: सुबह 11:30 बजे से ।स्थान: मुक्तिधाम, पं. मोती सागर पारा, कोरबा

जेसीआई टीम का नेतृत्व

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने में जेसीआई कोरबा सेंट्रल की पूरी टीम समर्पित है। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यक्ष जेसी सीए टी.एन. बजाज और सचिव जेसी निश्चल टमकोरिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। इस दौरान संस्था के जेसी सीए अभिषेक अग्रवाल (IPP), जेसी राम कुमार सोनी (लीजेंड प्रेसिडेंट), जेसी रोहित असरानी (प्रोजेक्ट डायरेक्टर) और जेसी पी. एस. गांधी (लीजेंड सेक्रेटरी) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जेसीआई परिवार ने शहर के सभी नागरिकों और शिव भक्तों को इस पावन अवसर पर उपस्थित होने का आमंत्रण दिया है।

Leave a Comment

latest news