Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » छत्तीसगढ़ » टी एस सिंहदेव गुट का विरोध, कांग्रेस में इस्तीफे की झड़ी.. देखें अपने पत्र में नेताओं ने क्या आरोप लगाया

टी एस सिंहदेव गुट का विरोध, कांग्रेस में इस्तीफे की झड़ी.. देखें अपने पत्र में नेताओं ने क्या आरोप लगाया 

Share:

सूरजपुर, 14 फरवरी।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के भीतर फिर से गुटबाजी का मामला सामने आया है। सूरजपुर जिले में कांग्रेस के 17 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में जिला संयुक्त महामंत्री, महामंत्री, और सचिव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

टीएस सिंहदेव गुट का विरोध

इस्तीफा देने वाले सभी कार्यकर्ता टीएस सिंहदेव के समर्थक माने जा रहे हैं। उनका आरोप है कि भूपेश बघेल गुट को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है और पदों में उनके समर्थकों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पूर्व सांसद की बहू का इस्तीफा

इस गुटबाजी के बीच, पूर्व सांसद खेल साय सिंह की बहू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो पार्टी के भीतर गहरी हलचल का कारण बन रहा है। इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष और संगठन पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है, और कहा कि उनकी समस्याओं को अनसुना किया गया है। अब तक 30 से अधिक पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की जानकारी मिल चुकी है।

latest news