Latest News
पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Home » कोरबा » SECL दीपका में एटक को लगा बड़ा झटका: क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत 23 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, केंद्रीय नेतृत्व पर मनमानी का आरोप

SECL दीपका में एटक को लगा बड़ा झटका: क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत 23 पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, केंद्रीय नेतृत्व पर मनमानी का आरोप

Share:

कोरबा | 08 फरवरी एसईसीएल (SECL) दीपका क्षेत्र में श्रमिक संगठन एटक (AITUC) के भीतर मचे घमासान ने अब एक बड़ा मोड़ ले लिया है। संगठन के भीतर पनप रहे असंतोष के चलते क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत 23 प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।

सम्मेलन के एक महीने बाद ही बिखराव

हैरानी की बात यह है कि महज एक माह पूर्व ही दीपका क्षेत्र में एटक का भव्य क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन मजबूत होगा, लेकिन इसके उलट अंदरूनी कलह सतह पर आ गई। विवाद की चिंगारी तब और भड़की जब हाल ही में कुसमुण्डा क्षेत्र के मजदूर आंदोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने समर्थन दिया, जबकि क्षेत्रीय सचिव ने इससे दूरी बनाए रखी।

केंद्रीय नेतृत्व पर गंभीर आरोप

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने एटक की राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत कौर को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। पत्र में संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) के केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा पर संगठन को लोकतांत्रिक तरीके से चलाने के बजाय ‘मनमानी’ करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस्तीफे में मुख्य रूप से 7 बिंदुओं पर केंद्रित शिकायतों का उल्लेख है।

इन दिग्गजों ने छोड़ा साथ

सामूहिक इस्तीफा देने वालों में दीपका क्षेत्र के कद्दावर नाम शामिल हैं:जीत सिंह (क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कल्याण समिति सदस्य) सत्येंद्र कुमार मिश्रा (क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष)यज्ञेश कुमार द्विवेदी (क्षेत्रीय सह-सचिव)सुरेंद्र कुमार स्वर्णकार (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष)रामनारायण राजवाड़े (क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष)मनमीत सिंह (अध्यक्ष, दीपका परियोजना)

इनके साथ ही 23 क्षेत्रीय और शाखा कार्यकारिणी सदस्यों ने भी पद त्याग दिया है, जिससे दीपका क्षेत्र में यूनियन की साख पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

 आगे क्या?

इतनी बड़ी संख्या में पदाधिकारियों के इस्तीफे से कोयलांचल की राजनीति गरमा गई है। अब देखना यह होगा कि केंद्रीय नेतृत्व इस डैमेज कंट्रोल के लिए क्या कदम उठाता है या फिर यह असंतोष किसी नए श्रमिक गुट को जन्म देता है।

Leave a Comment