Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » काल बनकर आया लौह अयस्क से भरा ट्रक: दो घरों के चिराग बुझे, 50 मीटर तक घसीटती रही मौत

काल बनकर आया लौह अयस्क से भरा ट्रक: दो घरों के चिराग बुझे, 50 मीटर तक घसीटती रही मौत

Share:

भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़। भानुप्रतापपुर-दल्ली राजहरा मार्ग पर रविवार को एक रूहानी मंजर देखने को मिला, जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। ग्राम टेकाढ़ोडा (साल्हे) के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक दोनों युवकों और उनकी बाइक को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटता रहा।

मंजर देख कांप उठे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राम साल्हे निवासी दोनों युवक अपनी बाइक से भानुप्रतापपुर की ओर जा रहे थे। तभी लौह अयस्क से लदे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। एक युवक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया, जबकि दूसरा पिछले पहियों की चपेट में आ गया। एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

जेसीबी से निकालने पड़े शव

हादसे की सूचना मिलते ही कच्चे पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति इतनी भयावह थी कि ट्रक के नीचे फंसी बाइक और क्षत-विक्षत शवों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी। इस कार्रवाई के दौरान लगभग एक घंटे तक मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा और यातायात बाधित रहा।

चालक का आत्मसमर्पण

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिसिया दबाव के चलते उसने बाद में कच्चे पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों की आधिकारिक शिनाख्त की प्रक्रिया जारी थी।

Leave a Comment

latest news