Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » Chhattisgarh: प्रतिशोध की आग में जला दुधकैयां: शिवलिंग खंडित करने का पुराना विवाद बना रणक्षेत्र, 11 घर राख, पुलिस पर पथराव

Chhattisgarh: प्रतिशोध की आग में जला दुधकैयां: शिवलिंग खंडित करने का पुराना विवाद बना रणक्षेत्र, 11 घर राख, पुलिस पर पथराव

Share:

गरियाबंद/राजिम | जिले का फिंगेश्वर थाना क्षेत्र रविवार की शाम सांप्रदायिक हिंसा की आग में झुलस गया। ग्राम दुधकैयां में दो पक्षों के बीच उपजा आक्रोश इस कदर बढ़ा कि देखते ही देखते पूरा गांव रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। उपद्रवियों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगे पर रखकर जमकर तांडव मचाया।

इस भीषण हिंसा में लगभग 11 घरों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी जानलेवा पथराव किया गया।

Advt.

पुरानी रंजिश और जमानत ने सुलगाई चिंगारी

घटना की पृष्ठभूमि एक साल पुरानी है। बताया जा रहा है कि गांव के शिव मंदिर में शिवलिंग खंडित करने के मामले में आरोपी (आरिफ व अन्य) हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि बाहर आते ही आरोपियों ने गवाहों और शिकायतकर्ताओं को डराना-धमकाना शुरू किया। रविवार शाम यही रंजिश ज्वालामुखी बनकर फटी और दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए।

आगजनी का तांडव: खाक हुईं गाड़ियां, दहशत में ग्रामीण

उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान चुन-चुनकर घरों को निशाना बनाया। देखते ही देखते 7 से 11 घरों से आग की लपटें उठने लगीं। घर के बाहर खड़ी 4 से अधिक कारें और आधा दर्जन मोटरसाइकिलें धू-धू कर जल गईं। हिंसा के वक्त कई घरों में महिलाएं और बच्चे फंसे थे, जिन्हें पुलिस के जवानों ने सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।

खाकी पर हमला: छावनी में तब्दील हुआ इलाका

तनाव बढ़ता देख जब फिंगेश्वर और राजिम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव शुरू कर दिया। हमले में 5-6 पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और कड़ा बल प्रयोग करना पड़ा। देर रात आईजी और एसपी ने भारी सशस्त्र बल के साथ गांव में मोर्चा संभाला।

“गांव में फिलहाल शांति है और चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। हमने कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। किसी भी सूरत में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीण अफवाहों से बचें।” > — पुलिस प्रशासन, गरियाबंद

Leave a Comment

latest news