Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा प्रवास; ‘अटल स्मृति भवन’ शिलान्यास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा प्रवास; ‘अटल स्मृति भवन’ शिलान्यास का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

Share:

कोरबा 2 फरवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि वाला है।

नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ के भूमि पूजन हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विस्तृत कार्यक्रम तय हो गया है। आज सुबह 10 बजे पुलिस लाइन के सामने, रिसदी रोड पर भव्य आयोजन की शुरुआत होगी।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

  • प्रातः 10:00 बजे: मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल (रिसदी रोड) पर आगमन।

  • 10:10 बजे: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमि पूजन एवं शिलान्यास।

  • 10:30 बजे: मुख्यमंत्री द्वारा शिलापट्टिका का अनावरण एवं कार्यकर्ताओं को संबोधन।

  • 11:15 बजे: विशिष्ट अतिथियों (डॉ. रमन सिंह, किरण सिंहदेव व अन्य) का संबोधन।

  • 11:45 बजे: स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ संक्षिप्त भेंट-वार्ता।

शीर्ष नेतृत्व की गरिमामय उपस्थिति

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण सावविजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन भी उपस्थित रहेंगे।

  • साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कोषाध्यक्ष  राम गर्ग  , भाजपा जिलाध्यक्ष  गोपाल मोदी , महापौर  श्रीमती संजू देवी राजपूत , अध्यक्ष जिला पं. कोरबा .  पवन सिंह जी सहित जिले के प्रभारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

अंतिम तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम की भव्यता सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत और संभागीय सह-प्रभारी डॉ. राजीव सिंह , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार , जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन , जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, योगेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय एव सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोरा ने कल आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। सुरक्षा और बैठक व्यवस्था को लेकर प्रशासन और संगठन की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।

Leave a Comment

latest news