Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर पुलिस महकमे में हड़कंप: स्पा सेंटर से अवैध वसूली के आरोप में घिरे ASP राजेंद्र जायसवाल, IG ने दिए जांच के आदेश

बिलासपुर पुलिस महकमे में हड़कंप: स्पा सेंटर से अवैध वसूली के आरोप में घिरे ASP राजेंद्र जायसवाल, IG ने दिए जांच के आदेश

Share:

 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ 20 जनवरी 2026। बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक (IG) संजीव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सनसनीखेज वीडियो और शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई की है। जिले के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल (वर्तमान में ASP गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) के खिलाफ स्पा सेंटर संचालकों से अवैध उगाही के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

वीडियो और पेनड्राइव ने बढ़ाई मुश्किलें
आईजी कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो प्रसारित हो रहे हैं जिनमें श्री जायसवाल पर स्पा सेंटर संचालकों से पैसे की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। इन वीडियो और ऑडियो साक्ष्यों को एक पेनड्राइव में सुरक्षित कर जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बिलासपुर रजनेश सिंह को सौंप दिया गया है।
क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता लोकेश सेन और अमन सेन ने आईजी कार्यालय में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार:

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर में चेकिंग के नाम पर डराया-धमकाया जाता था।

मासिक बंधी (निश्चित रकम) न देने पर व्यवसाय को नुकसान पहुंचाने और बदनामी करने की धमकी दी जाती थी।

बिना किसी ठोस कारण के स्पा में बार-बार चेकिंग कर अवैध वसूली का दबाव बनाया जाता था।

7 दिनों के भीतर मांगी गई रिपोर्ट

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह को निर्देशित किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल दृश्य-श्रव्य सामग्री (Video/Audio) और शिकायत पत्र के तथ्यों की गहन जांच की जाए। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 7 दिनों के भीतर सुसंगत दस्तावेजों और स्पष्ट अभिमत के साथ वस्तुपरक जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ क्या अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाती है।

 

Leave a Comment

latest news