Latest News
🌊 ‘उल्टी गंगा’ तो सुनी थी, अब देखिए ‘उल्टी रेत’! राजनांदगांव कलेक्टर का वो फैसला, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया बस्तर में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 22 घायल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था तार-तार: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल स्नैचिंग 🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे!
Home » कोरबा » बेलगाम राखड़ ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक साथ तोड़े 21 बिजली के खंभे; तीन गांवों में पसरा अंधेरा

बेलगाम राखड़ ट्रेलर ने मचाया तांडव, एक साथ तोड़े 21 बिजली के खंभे; तीन गांवों में पसरा अंधेरा

Share:

कोरबा | 11 जनवरी 2026 कोरबा जिले के दादर-ढेलवाडीह मुख्य मार्ग पर बीती रात एक भारी वाहन की लापरवाही ने बड़े हादसे को अंजाम दिया। राखड़ से लदे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे लगे एक-दो नहीं, बल्कि कुल 21 बिजली के खंभों को उखाड़ फेंका। इस घटना के बाद से क्षेत्र के तीन प्रमुख गांवों—दादर, ढेलवाडीह और रापाखर्रा की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई है, जिससे हजारों ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

बूम ऊपर उठाकर चल रहा था चालक

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा रात लगभग 2 बजे का है। ट्रेलर का बूम (डंपर का हिस्सा) ऊपर की ओर उठा हुआ था। चलते हुए वाहन का यह हिस्सा बिजली के तारों में फंस गया। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ाना जारी रखा, जिससे तार खिंचते चले गए और देखते ही देखते 21 खंभे ताश के पत्तों की तरह जमीन पर आ गिरे। शॉर्ट सर्किट की तेज आवाजों और बिजली की चिंगारियों से इलाके में दहशत फैल गई।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोचा

हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन मुस्तैद ग्रामीणों ने पीछा कर उसे गांव से कुछ दूरी पर पकड़ लिया। घटना की सूचना तत्काल मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ढेलवाडीह, दादर और नकटीखार मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव अत्यधिक है। राखड़ परिवहन करने वाले वाहन चालक अक्सर नियमों को ताक पर रखकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि:

  • बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग भारी वाहनों पर नकेल नहीं कस रहा है।

  • खंभे टूटने के साथ कई पेड़ भी धराशायी हो गए हैं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ।

  • कड़ाके की ठंड के बीच बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

पुलिस का बयान: “मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बिजली विभाग को सूचना दे दी गई है ताकि जल्द से जल्द खंभों की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सके।”

Leave a Comment