कोरबा छत्तीसगढ़ 1 जनवरी 2026 । एसईसीएल (SECL) गेवरा क्षेत्र के अधिकारियों ने सुरक्षा और सम्मान की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉ. अर्पण विश्वास पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में क्षेत्रीय महाप्रबंधक (GGM) कार्यालय परिसर में अधिकारियों ने काला फीता लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”
शिविर में सेवा दे रहे डॉक्टर पर हमला
जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार क्षेत्र के एक ग्राम में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अर्पण विश्वास मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद से ही विभागीय अधिकारियों में भारी रोष व्याप्त है। प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सेवा भाव से काम कर रहे डॉक्टर पर हमला बेहद निंदनीय है।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”
असुरक्षा के साये में काम करने को मजबूर अधिकारी
विरोध प्रदर्शन में शामिल अधिकारियों ने दर्द साझा करते हुए बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले एल एंड आर (L&R) विभाग के अधिकारी के साथ भी मारपीट की जा चुकी है। प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण उपद्रवियों के हौसले बुलंद हैं, जिससे अधिकारी अब दहशत और असुरक्षा के साये में काम करने को मजबूर हैं।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”
कलेक्टर और SP को सौंपा ज्ञापन, धाराएं बदलने की मांग
अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस द्वारा लगाई गई वर्तमान धाराएं कमजोर हैं, जिन्हें बदलकर सख्त धाराएं जोड़ी जानी चाहिए।”आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज”
एक सप्ताह तक चलेगा विरोध प्रदर्शन
अधिकारियों ने एकजुटता का संदेश देते हुए कोल इंडिया प्रबंधन और छत्तीसगढ़ प्रशासन से कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की है।
कचलवप्रद
एकजुटता: सभी अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा की मांग की।
विरोध का तरीका: अगले एक सप्ताह तक सभी अधिकारी कार्य के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।




