Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » कोरबा » भीषण सड़क हादसा: कटघोरा में टैंकर और कार की सीधी भिड़ंत, सूरजपुर के युवक की मौत, 4 गंभीर

भीषण सड़क हादसा: कटघोरा में टैंकर और कार की सीधी भिड़ंत, सूरजपुर के युवक की मौत, 4 गंभीर

Share:

इलाज के लिए बिलासपुर जा रहा था परिवार, तानाखार मार्ग पर पसरा मातम; क्रेन की मदद से निकाला गया शव

कटघोरा कोरबा, छत्तीसगढ़ | कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मार्ग पर शनिवार को एक रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर और अल्टो कार के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

मलबे में फंसा रहा शव, ग्रामीणों ने की मशक्कत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार जुगनू खान (36 वर्ष) का शव इंजन और सीट के बीच बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और क्रेन की मदद से कार के मलबे को काटकर मृतक को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल अन्य चार लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया है।

इलाज कराने जा रहे थे बिलासपुर

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ित परिवार सूरजपुर जिले का निवासी है। कार में दो महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे, जो परिवार के ही किसी सदस्य के इलाज के सिलसिले में बिलासपुर जा रहे थे। रास्ते में ही तानाखार के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

2 किलोमीटर तक लगा जाम, पुलिस ने बहाल कराया यातायात

हादसे के बाद तानाखार मार्ग पर चीख-पुकार मच गई और सड़क के दोनों ओर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लगभग आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने डीजल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

latest news