Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » खेल » कोरबा में युवा एवं महिला खेल महोत्सव का आगाज, महापौर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कोरबा में युवा एवं महिला खेल महोत्सव का आगाज, महापौर ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Share:

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ‘जिला स्तरीय युवा महोत्सव एवं महिला खेल प्रतियोगिता’ का भव्य शुभारंभ हुआ। स्थानीय विद्युतगृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

खेलों से होता है सर्वांगीण विकास: महापौर समारोह को संबोधित करते हुए महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का होना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “खेल न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये हमारे व्यक्तित्व के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का एक सशक्त मंच मिलता है।”

सरकार खेल सुविधाओं के लिए कृतसंकल्पित महापौर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, क्षेत्रीय विधायक एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर प्रदान करने के लिए प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है।

सांस्कृतिक और बौद्धिक स्पर्धाओं की धूम महोत्सव के दौरान युवाओं की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है:

  • पारंपरिक कला: लोकनृत्य, पंथी नृत्य और राऊत नाचा के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक दिखी।

  • बौद्धिक प्रतियोगिता: वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन और विज्ञान मेला का आयोजन किया गया।

  • खेल स्पर्धाएं: वॉलीबॉल, खो-खो, रस्साकसी, बैडमिंटन सहित 100 से 400 मीटर की दौड़ और वेटलिफ्टिंग में महिला खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर नगर पालिक निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती धनकुमारी गर्ग, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, सहायक खेल अधिकारी रामकृपाल साहू, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी और नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment