Latest News
वेदांता पावर प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का हल्लाबोल: बॉयलर हादसे के बाद 200 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का आरोप फीफा वर्ल्ड कप 2026: तमाम भू-राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पछाड़ मेक्सिको पहुंची ईरानी फुटबॉल टीम चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग
Home » कोरबा » गमगीन मन से डॉ. चरणदास महंत का बड़ा फैसला: “इस साल जन्मदिन नहीं मनाऊंगा”

गमगीन मन से डॉ. चरणदास महंत का बड़ा फैसला: “इस साल जन्मदिन नहीं मनाऊंगा”

Share:

रायपुर छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डॉ. चरणदास महंत ने इस वर्ष अपना जन्मदिन (13 दिसंबर) नहीं मनाने का भावुक फैसला लिया है। हाल ही में परिवार के मुखिया और कुछ भाई जैसे प्रिय मित्रों को खोने के गहरे सदमे के कारण उनका दिल बहुत उदास है, जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है।

यह उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही उनके बेहद करीबी प्रदेश कांग्रेस नेता सुभाष धुप्पड़ का निधन हुआ था, जिसने उनके दुख को और बढ़ा दिया है।

व्यक्तिगत भेंट के बजाय करें सेवा कार्य: भावुक अपील

डॉ. महंत ने अपने सभी शुभचिंतकों और समर्थकों से विनम्र अपील की है कि वे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने न आएं। उन्होंने कहा है कि वे जहाँ हैं, वहीं से उन्हें दिल से शुभकामनाएँ दें।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि संभव हो, तो उनके जन्मदिन को सेवा के दिन के रूप में मनाएं और कोई छोटा-सा नेक कार्य करें, जैसे:

  • किसी गरीब या जरूरतमंद की मदद करना।

  • दान करना।

  • एक पौधा या पेड़ लगाना

उन्होंने भावुकता के साथ कहा, “आपके द्वारा किया गया यह पुण्य कार्य मेरे लिए सबसे अनमोल तोहफा होगा।

Leave a Comment