Latest News
बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल जल्द कर सकते हैं सरेंडर, 7 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल जल्द कर सकते हैं सरेंडर, 7 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

Share:

रायपुर छत्तीसगढ़। समाज के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने सहित कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहे छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल जल्द ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, वे इसी सप्ताह एक-दो दिनों के भीतर छत्तीसगढ़ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर सकते हैं।

अंडरग्राउंड होने के बाद दिया इंटरव्यू

बीते दिनों अंडरग्राउंड हो चुके अमित बघेल ने सोमवार को एक निजी यूट्यूब चैनल को खुला इंटरव्यू देकर एक बार फिर से सुर्खियाँ बटोरीं। इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न तो किसी से डरते हैं और न ही भागने वाले हैं।

“छत्तीसगढ़ की माटी का पुत्र हूँ, यहीं रहूँगा” – अमित बघेल

उन्होंने आगे कहा, “मैं न्यायालय पर भरोसा करता हूँ और न्याय माँगने के लिए आगे भी लड़ता रहूँगा। मैं भागने वालों में से नहीं हूँ।”

7 राज्यों की पुलिस कर रही थी कार्रवाई

अमित बघेल के विरुद्ध छत्तीसगढ़ सहित कुल 7 राज्यों की पुलिस विभिन्न मामलों में कार्रवाई कर रही थी। कई स्थानों पर छापेमारी किए जाने के बावजूद वे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। उनके संभावित आत्मसमर्पण की खबर के बाद पुलिस की गतिविधियाँ भी तेज हो गई हैं।

भड़काऊ बयानबाजी के बाद प्रशासन ने उन पर और उनके संगठन के समर्थकों पर कड़ी निगरानी रखी थी, जिसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

Leave a Comment

latest news