Latest News
फीफा वर्ल्ड कप 2026: तमाम भू-राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पछाड़ मेक्सिको पहुंची ईरानी फुटबॉल टीम चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय! 
Home » खेल » गंभीर की कोचिंग में 16 महीनों में टीम इंडिया को तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा..IND vs SA

गंभीर की कोचिंग में 16 महीनों में टीम इंडिया को तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा..IND vs SA

Share:

 

IND vs SA : भारत की टेस्ट टीम, जो एक समय घरेलू मैदान पर अजेय मानी जाती थी, अब ढलान पर नजर आ रही है। हालिया टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी। इससे पहले पिछले सीजन में न्यूजीलैंड ने भारत को 0-3 से क्लीन स्वीप किया था। इन लगातार दो झटकों के बाद घरेलू टेस्ट क्रिकेट में भारत की ‘मजबूत किलेबंदी’ की छवि अब पूरी तरह टूटती दिख रही है।

गंभीर की कोचिंग में 16 महीनों में टीम इंडिया को तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा

भारत के हेड कोच गौतम गंभीर की नियुक्ति के बाद टीम से उम्मीदें काफी थीं, लेकिन पिछले 16 महीनों में टीम इंडिया को तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। यह वही प्रारूप है जिसे भारत का सबसे सुरक्षित और मजबूत विभाग माना जाता था, लेकिन अब यही टीम की सबसे बड़ी चिंता बन गया है।

घरेलू धरती पर लगातार हार
भारत की टीम ने दशकों तक घरेलू परिस्थितियों में वर्चस्व बनाए रखा, लेकिन:

0-3 से न्यूजीलैंड के खिलाफ हार

0-2 से दक्षिण अफ्रीका से पराजय

इन नतीजों ने टीम की रणनीति, चयन और तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment