Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » देश » पर्यावरण के नाम पर नक्सली से हमदर्दी क्यों? छत्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय था नक्सली हिडमा, दिल्ली में लगे समर्थन में नारे

पर्यावरण के नाम पर नक्सली से हमदर्दी क्यों? छत्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय था नक्सली हिडमा, दिल्ली में लगे समर्थन में नारे

Share:

पर्यावरण के नाम पर नक्सली से हमदर्दी क्यों? छत्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय था नक्सली हिडमा, दिल्ली में लगे समर्थन में नारे

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के बस्तर जंगलों में सालों तक आतंक का दूसरा नाम था माडवी हिडमा. वो AK-47 राइफल लेकर घूमता था. उसके साथी इंसास जैसी आधुनिक राइफलें चलाते थे. ऐसे दुर्दांत हत्यारे जिसने सैकड़ों लोगों खासकर पुलिस के जवानों और सुरक्षाकर्मियों को मौत के घाट उतारा उसकी तुलना भगवान बिरसा मुंडा से करके नक्सलियों के अर्बन हमदर्दों ने नया विवाद खडा कर दिया है.
बता दें कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच एतिहासिक इंडिया गेट पर जब नक्सली हिडमा के समर्थन में नारेबाजी होने लगी तो माहौल अचानक से गर्मा गया. लेफ्ट समेत कई छात्र संगठनों पर ऐसी नारेबाजी कराने का आरोप लगा है. इस प्रदर्शन से आम लोग भी भड़के हुए हैं क्योंकि इन कथित एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट ने नक्सली हिडमा की तुलना भगवान बिरसा मुंडा से कर दी है. नक्सली उग्रवादी हिडमा के समर्थन में नारेबाजी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 थानों में FIR दर्ज की है.

पुलिस पर स्प्रे अटैक

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से धक्कामुक्की भी की. जिसके बाद हंगामा करने को लेकर 20 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पेपर स्प्रे करते हुए उनकी आंखों में अटैक किया था. दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है. नई दिल्ली के डीसीपी देवेश महला ने इसकी जानकारी मीडिया से साझा की है.

मोबाइल जब्त

इंडिया गेट पर प्रदूषण की आड़ में पुलिस के साथ हिंसा करने और नक्सली कमांडर के समर्थन में नारे लगाने वाले लोगों के मोबाइल जब्त किए है. मोबाइल से पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि किसके कहने पर ये लोग पोस्टर लेकर आये है. इन पोस्टरों को कहां छपवाया गया. नारेबाजी और पोस्टर की भाषा किसने तय की. ऐसे कई एंगलों से मामले की जांच हो रही है. इंडिया गेट पर प्रदर्शन के दौरान डिटेन किए प्रदर्शनकारियों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है.

छत्तीसगढ़ में भी नेताओं के बयान सामने आए

नक्सली कमांडर ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे लगे. इंडिया गेट पर युवा प्रदर्शनकारी अपने साथ हिडमा के नाम लिखी तख्तियां और पोस्टर लेकर आये थे. वहीं इसे लेकर अब छत्तीसगढ़ में भी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. डिप्टी CM विजय शर्मा ने ऐसे छात्रों को बस्तर आमंत्रित किया है. इस मामले पर दीपक बैज ने कहा कि यह उनका विवेक है.

इसके पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग – अरुण साव

दिल्ली में लगे “हिडमा अमर रहे के नारे” पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि इसके पीछे टुकड़े टुकड़े गैंग के लोग है. उनके पीछे कौन लोग है देश जनता है. इनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.. इन पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी.

यह उनका विवेक – दीपक बैज
वहीं इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोई भी देश मे नारा लगा रहा है तो यह उनका विवेक है. हिडमा की मौत से बस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा हैं. हिडमा नक्सलियों का बड़ा लीडर था. बस्तर में उनका अच्छा पैठ और पकड़ भी रहा. कौन क्या नारा लगा रहा है वह जानें.

Leave a Comment

latest news