Tejas Crash News :दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना के तेजस फाइटर जेट का हादसा हो गया, जिसमें विंग कमांडर नमन स्याल शहीद हो गए। इस हादसे पर पाकिस्तानियों ने बेशर्मी दिखाते हुए इसका मजाक उड़ाया।
पाकिस्तानी पत्रकार का बेशर्मी भरा वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी पत्रकार को हादसे के समय बेशर्मी से हंसते और प्लेन क्रैश का मजाक उड़ाते देखा जा सकता है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
हादसे पर बेशर्मी दिखाने वाले पाकिस्तानियों को शिवेसना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने आइना दिखाया। उन्होंने X पर एक पोस्ट कर कहा, “कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स तेजस क्रैश का मजाक उड़ा रहे हैं। सोचिए, एक आतंकवादी देश में रहना जो सच में वर्ल्ड बैंक/IMF की मदद पर जी रहा हो और जिसके पास दिखाने के लिए सिर्फ मेड इन चाइना खिलौने हों, तो ऐसे लोगों को स्वदेशी डिफेंस फाइटर जेट्स के बारे में बात करने में सबसे आखिर में आना चाहिए, क्योंकि वे सिर्फ टेरर और सुसाइड बॉम्बर स्क्वॉड ही बना सकते हैं।”
पाकिस्तान का बेशर्म चेहरा सामने आया
पाकिस्तान का बेशर्म चेहरा तब भी देखने मिला, जब दुबई एयर शो में ये दर्दनाक हादसा हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान पत्रकार को हादसे के समय बेशर्मी से हंसते और प्लेन क्रैश का मजाक उड़ाते देखा जा सकता है। पाकिस्तानी पत्रकार को कहते सुना जा सकता है कि अल्लाह के करम से हमें आज यहां आना था, जब भारत का तेजस गिरा। कल इसका तेल गिर रहा था और आज यह गिर गया। पत्रकार आगे कहता है कि अच्छा हुआ प्लेन वहां गिरा। हम शहीद होने से बच गए।
कैसे हुआ ये हादसा
बता दें, 21 नवंबर यानि शुक्रवार को दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट की मौत हो गई. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जहां एयर शो के आखिरी दिन आसमान में कलाबाजियां करता तेजस विमान अचानक जमीन से टकरा गया. फिर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद सिर्फ भीषण आग की लपटें उठती दिखी.
घटना दोपहर 2:10 के आसपास हुई है. जहां हजारों की संख्या में दर्शक करतब दिखा रहे थे. हवा में मोड़ लेते वक्त अचानक पायलट ने अपना कंट्रोल खो दिया, और विमान जमीन पर जा टकराया. इस हादसे के बाद शो को अस्थाई तौर पर रोका गया. ऐसा पहली बार हुआ है कि पायलट एयरक्राफ्ट से बाहर नहीं निकल पाए और अपनी जान गंवा बैठे. तेजस विमान से जुड़ी यह दूसरी घटना है. इससे पहले साल 2024 में जैसलमेर में तेजस हादसे का शिकार हो गया था. बता दें, तेजस एक 4.5 जेनरेशन का मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है. इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) एयर डिफेंस मिशन जैसे मिशन के लिए तैयार किया है.








