Latest News
छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर विधायक सुनील सोनी को मिली धमकी: साइबर ठगों ने IB अधिकारी बनकर दी धमकी

रायपुर विधायक सुनील सोनी को मिली धमकी: साइबर ठगों ने IB अधिकारी बनकर दी धमकी

Share:

 

Raipur Chhattisgarh:रायपुर दक्षिण से बीजेपी विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी को साइबर ठगों ने धमकी दी है। ठगों ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) अधिकारी बताकर विधायक को फोन किया और कहा कि उनका मोबाइल नंबर पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के दौरान ट्रेस किया गया है। ठग ने विधायक को इस मामले में पूछताछ के लिए IB ऑफिस बुलाने की भी कोशिश की ।

विधायक सुनील सोनी ने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को IB अधिकारी बताकर कहा कि उनका नंबर पहलगाम आतंकी हमले में ट्रेस हुआ है। विधायक ने तुरंत इसकी शिकायत रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह से की, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

धमकी के बाद पुलिस अलर्ट

धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। रायपुर पुलिस फिलहाल मीडिया के सामने कोई बयान देने से बच रही है और कॉलर की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल पर विश्वास न करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें ।

Leave a Comment

latest news