Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप साजिश का पर्दाफाश: बालको चिमनी हादसे के गवाह को होटल में छिपाया, आरोपी के साथ धराया!
Home » कोरबा » CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रायोगिक परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी..

CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रायोगिक परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी..

Share:

.

कोरबा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रायोगिक परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे 31 दिसंबर तक प्रैक्टिकल की सभी तैयारियां पूरी कर लें और समय पर परीक्षाएं संपन्न करा लें।
बोर्ड ने अलग-अलग विषयों के प्रैक्टिकल के लिए 20, 30 और 50 अंकों की श्रेणियां तय की हैं। निर्धारित अंतिम तिथि 14 फरवरी तक सभी स्कूलों को प्रोजेक्ट व इंटरनल असेसमेंट भी जमा करने होंगे। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्कूलों ने विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल सबमिशन की समय-सीमा देना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में सीबीएसई की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी से आयोजित होंगी। ये तिथियां फिलहाल संभावित हैं और इनमें परिवर्तन संभव है। बताया जाता है कि शेड्यूल जारी होने के बाद विद्यार्थियों को सैंपल पेपर्स से पढ़ाने की गति बढ़ा दी गई है। शिक्षक कमजोर व मेधावी दोनों वर्ग के छात्रों के लिए अलग-अलग रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं प्रैक्टिकल डेट घोषित होने के बाद अब एक्सामिनर चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

अब तय होंगे न्यूट्रल एग्जामिनर
हर स्कूल में प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए न्यूट्रल एग्जामिनर, यानी किसी अन्य स्कूल से आने वाले परीक्षक को नियुक्त किया जाएगा। सीबीएसई जल्द ही स्कूलों से न्यूट्रल एग्जामिनर के नाम तय करने के लिए प्रस्ताव मांगेगा। बोर्ड ने समय रहते प्रैक्टिकल का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों के पास अब लगभग दो माह का समय बचा है और उन्हें तैयारी तेज करनी होगी।

Leave a Comment