Latest News
FIFA World Cup 2026: इक्वाडोर का ऐतिहासिक धमाका! 4 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से चटाई धूल सियासी जंग का सुखद अंत: राहुल गांधी ने जताया खेद, शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने वापस लिया मानहानि का केस वो अपनी तेरहवीं की रात जिंदा घर लौटा! पुलिस और परिवार को चकराया बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण
Home » देश » सपा विधायक का निधन, उपचुनाव में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री को हराया था

सपा विधायक का निधन, उपचुनाव में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री को हराया था

Share:

 

उत्तरप्रदेश: यूपी की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार की भोर में उन्होंने अंतिम सांस ली। सुधाकर सिंह घोसी के प्रतिष्ठित उपचुनाव में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को हराकर विधायक बने थे। सुधाकर सिंह के निधन की खबर मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी मेदांता पहुंचे हैं।
सुधाकर सिंह (67) तीन दिन पहले दिल्ली में आयोजित मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन में शामिल हुए थे। यहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी। मंगलवार को उन्हें लखनऊ लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार मल्टी आर्गन फ्लोर के कारण उनका निधन हुआ है।

मऊ की राजनीति में सुधाकर सिंह की मजबूत पकड़ थी। यही कारण था कि घोसी के प्रतिष्ठित चुनाव में अखिलेश यादव ने सुधाकर सिंह पर भरोसा जताया और इस भरोसे को उन्होंने कायम भी रखा।

Leave a Comment