Latest News
 वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल
Home » देश » बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े किए

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े किए

Share:

 

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में आत्मचिंतन का दौर शुरू हो गया है। कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं और आत्मनिरीक्षण करने की बात कही है।

कांग्रेस नेता कृपानंद पाठक ने कहा कि बिहार में जिम्मेदार लोगों ने सही जानकारी नहीं दी और सही लोगों के बारे में सटीक जानकारी इकट्ठा नहीं की। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि हमें बहुत गंभीर आत्मनिरीक्षण करना होगा और अध्ययन करना होगा कि क्या गलतियां हुईं।

कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने कहा कि परिणाम हमारे संगठन की कमजोरी को दिखा रहे हैं। कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हम आत्मचिंतन करेंगे कि कांग्रेस कहां पिछड़ गई।

अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने कहा कि कोई बहाना नहीं, कोई दोषारोपण नहीं, अब समय है अपने भीतर झांकने और हकीकत को स्वीकार करने का। बिहार के पूर्व मंत्री शकील अहमद ने कहा कि टिकट बंटवारे में अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए।

latest news