Latest News
रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा
Home » देश » पीएम मोदी ने गमछा घुमाते हुए कहा बिहार के लोगों गर्दा उड़ा दिया.. कांग्रेस का एक विभाजन और होगा.. गंगा बिहार से निकलकर पश्चिम बंगाल जाती है..

पीएम मोदी ने गमछा घुमाते हुए कहा बिहार के लोगों गर्दा उड़ा दिया.. कांग्रेस का एक विभाजन और होगा.. गंगा बिहार से निकलकर पश्चिम बंगाल जाती है..

Share:

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर जीत का जश्न मनाया

नई दिल्ली: बिहार में बंपर जीत के बाद दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर में शानदार जश्न मनाया जा रहा। पीएम मोदी भी इस समारोह में पहुंचे हैं। उन्होंने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भरा। इस दौरान उन्होंने प्रचंड जीत के लिए कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। पीएम मोदी ने विपक्ष को भी नसीहत दी। उन्होंने दावा किया कि हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए।

बीजेपी पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज उखाड़ फेंकेगी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गंगा जी बिहार से बहकर बंगाल तक पहुंचती है, बिहार ने बंगाल में बीजेपी की विजय का रास्ता बना दिया है। बीजेपी पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज उखाड़ फेंकेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 5 साल में बिहार तेज गति से बढ़ेगा, नए उद्योग लगेंगे, निवेश आयेगा, पर्यटन बढ़ेगा, तीर्थों का, ऐतिहासिक धरोहरों का कायाकल्प होगा। देश और दुनिया के निवेशकों से कहता हूं कि बिहार आपके स्वागत को तैयार है। दुनिया में बसे बिहार के लोगों से अपील की कि ये बिहार में निवेश का सबसे उपयुक्त समय है।

कांग्रेस पर बड़ा अटैक

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तगड़ा अटैक करते हुए कहा कि हो सकता है कांग्रेस का एक और विभाजन हो जाए। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में, बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली अतीत का सम्मान किया और न ही यहां की परंपरा और संस्कृति का आदर किया। सोचिए, जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वो लोग बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे। इनकी हेकड़ी देखिए, छठी मैया से आरजेडी और कांग्रेस ने आज तक माफी नहीं मांगी। और बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे।

 

Leave a Comment

latest news