Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा जिले में रेत ब्लॉक नीलामी के नतीजे, दुर्गा चरण बारीक और निर्मल दास ने मारी बाजी..

कोरबा जिले में रेत ब्लॉक नीलामी के नतीजे, दुर्गा चरण बारीक और निर्मल दास ने मारी बाजी..

Share:

 

कोरबा: कोरबा जिले में रेत ब्लॉक नीलामी के नतीजे जारी हो गए हैं। करतला क्षेत्र के तरईमार रेत घाट पर इस बार बारीक परिवार ने बढ़त बनाई है। नीलामी में सबसे मजबूत बोली लगाते हुए उन्होंने घाट अपने नाम किया।

जिले के दो रेत घाटों के लिए ई-बिडिंग के माध्यम से निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इसमें करतला ब्लॉक के तरईमार घाट को दुर्गा चरण बारीक ने सर्वाधिक बोली लगाकर हासिल किया। वहीं पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक का सिर्री घाट निर्मल दास के नाम हुआ। नीलामी पूरी होने के बाद दोनों टीमों ने घाट संचालन की तैयारी तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि रेत उठाव से लेकर परिवहन तक पूरी व्यवस्था को इस बार अधिक नियंत्रित और व्यवस्थित रखने की योजना बनाई गई है।

स्थानीय क्षेत्रों में नीलामी को लेकर कई दावेदारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन अंत में तरईमार में बढ़त बारीक परिवार को मिली। अब नजर इस बात पर है कि सिर्री घाट मिलने के बाद निर्मल दास संचालन को कैसे संभालते हैं।

 

 

Leave a Comment

latest news