Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » श्रीनगर में बड़ा हादसा…! नौगाम थाने में फटा अमोनियम नाइट्रेट…पुलिस इंस्पेक्टर सहित 10 की मौत

श्रीनगर में बड़ा हादसा…! नौगाम थाने में फटा अमोनियम नाइट्रेट…पुलिस इंस्पेक्टर सहित 10 की मौत

Share:

श्रीनगर, 15 नवंबर।  : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार देर रात बड़ा विस्फोट हो गया। यह धमाका फरीदाबाद से पकड़े गए सफेदपोश आतंकी नेटवर्क से जब्त अमोनियम नाइट्रेट के निरीक्षण के दौरान हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि थाने की इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर सहित 10 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। 27 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 24 पुलिसकर्मी शामिल हैं। पांच घायलों को सेना के बेस अस्पताल और बाकी को श्रीनगर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

क्या था पूरा मामला?

फरीदाबाद में पकड़े गए कश्मीरी आतंकी डॉ. मुजम्मिल के ठिकाने से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था। इसका कुछ हिस्सा एफएसएल लैब में और शेष नौगाम थाने के मालखाने में रखा गया था। शुक्रवार देर रात फोरेंसिक टीम थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों और तहसीलदार की मौजूदगी में इन विस्फोटकों की जांच कर रही थी। नमूने लेने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया।

धमाके का असर

धमाका इतना भीषण था कि, थाने की इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। आसपास की इमारतों के कांच टूट गए। पुलिस स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं।

पुलिस ने आतंकी हमले से इनकार किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह दुर्घटनावश हुआ विस्फोट है और इसमें किसी आतंकी हमले का हाथ नहीं है। बहरहाल, धमाके के तुरंत बाद एसएसपी श्रीनगर, डीआईजी सेंट्रल कश्मीर, आईजी कश्मीर सहित पुलिस और CRPF के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरा क्षेत्र सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और जांच जारी है। यह वही थाना है जहां हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े सफेदपोश आतंकियों के नेटवर्क की जांच चल रही थी, जिससे यह हादसा और भी गंभीर माना जा रहा है। जांच जारी है और पुलिस जल्द विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

 

Leave a Comment

latest news