Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » एटक संगठन दीपका क्षेत्र में शामिल हुए बीएमएस और इंटक के करीब दो सौ सदस्य

एटक संगठन दीपका क्षेत्र में शामिल हुए बीएमएस और इंटक के करीब दो सौ सदस्य 

Share:

 

 

कोरबा 5 अक्टूबर 2028। एटक संगठन को दीपका क्षेत्र में बड़ा बल मिला है। सोमवार को गेवरा वर्कर क्लब में आयोजित सदस्यता विस्तार बैठक में लगभग 120 से 130 सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान बीएमएस के अजय राठौर अपने करीब 70 साथियों के साथ एटक में शामिल हुए। वहीं इंटक से रामकुमार यादव और गुलशन जायसवाल भी लगभग 60 सदस्यों के साथ एटक में प्रवेश किए।

बता दे कि श्रमिक नेता अजय राठौर बीएमएस क्षेत्रीय कल्याण समिति के सदस्य रहे हैं, जबकि इंटक के रामकुमार यादव प्रोजेक्ट जेसीसी और गुलशन जायसवाल हाउसिंग बोर्ड मेंबर थे। इनके शामिल होने से एटक की सदस्य संख्या में इजाफा हुआ है।

कार्यक्रम में एटक के केंद्रीय पदाधिकारी कन्हैया सिंह (केंद्रीय अध्यक्ष), अजय विश्वकर्मा (केंद्रीय महामंत्री), धर्मा राव (केंद्रीय सेफ्टी बोर्ड मेंबर), दीपका एरिया जीसीसी एवं महामंत्री विनोद यादव, अध्यक्ष जीत सिंह, क्षेत्रीय सचिव दीपक उपाध्याय और गेवरा से वरिष्ठ नेता गोपाल यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बीएमएस से अजय राठौर और इंटक के रामकुमार कौशिक और गुलशन जायसवाल के आने से एटक को दीपका क्षेत्र में भारी सदस्यता लाभ मिलेगा।

श्रमिक नेता अजय राठौर ने कहा आने वाले समय में एटक की सदस्यता बढ़ाई जाएगी। लक्ष्य है कि दीपका क्षेत्र में संगठन को नंबर-1 की पोजिशन में लाया जाए। मजदूरों के जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर हम प्रबंधन से मुखर होकर हमेशा अग्रसर रहेंगे। इसी भरोसे के साथ हमारे साथ मजदूर साथी बड़ी संख्या में प्रवेश किए है

latest news