Latest News
कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सी-वोटर सर्वे में फूटा जनता का गुस्सा, 63% ने माना ‘बेहद गंभीर मामला’, सरकार और ट्रस्ट पर उठे सवाल
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर ट्रेन हादसे में होनहार छात्रा प्रिया चन्द्रा की दर्दनाक मौत

बिलासपुर ट्रेन हादसे में होनहार छात्रा प्रिया चन्द्रा की दर्दनाक मौत

Share:

 

बिलासपुर छत्तीसगढ़: बिलासपुर में मंगलवार को हुए ट्रेन हादसे में सक्ती जिला के जैजैपुर के ग्राम बहेराडीह निवासी प्रिया चन्द्रा की दर्दनाक मौत हो गई। प्रिया गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में बायो टेक्नोलॉजी विभाग में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बड़ी मशक्कत से निकाले प्रिया सहित 3 शव

मालगाड़ी को टक्कर मारने के बाद मेमू लोकल के इंजन और उससे लगा हुआ महिला आरक्षित बोगी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दौरान अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए बोगी और सीट को कटर से काटना पड़ा। रात करीब 10 घंटे बाद प्रिया चन्द्रा सहित तीन शवों को बाहर निकाला गया।

परिजनों में मचा कोहराम

प्रिया की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक व्याप्त है। चन्द्रा समाज ने शोक व्यक्त किया है।

11 लोगों की मौत, 20 घायल

बिलासपुर ट्रेन हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज रेलवे अस्पताल में चल रहा है ।

Leave a Comment

latest news