Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » देश » BSNL ने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए एक महीने की मुफ्त 4जी सेवाएं शुरू कीं..टोकन के रूप में मात्र 1 रूपये शुल्क लगेगा

BSNL ने नए ग्राहकों को लुभाने के लिए एक महीने की मुफ्त 4जी सेवाएं शुरू कीं..टोकन के रूप में मात्र 1 रूपये शुल्क लगेगा

Share:

 

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने नए ग्राहकों के लिए एक महीने की मुफ्त 4जी सेवा की पेशकश की है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसएनएल ने एक बयान में कहा कि कंपनी 15 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 4जी सेवाएं प्रदान करने के लिए नए ग्राहकों से टोकन के रूप में केवल 1 रुपये का शुल्क लेगी।

बयान में आगे कहा गया है, “भारत संचार निगम लिमिटेड ने दिवाली मनाने के लिए नए ग्राहकों को बिना किसी अन्य लागत के एक महीने की अवधि के लिए केवल 1 रुपये के टोकन मूल्य पर 4जी मोबाइल सेवाएं देने की पेशकश की है। यह दिवाली बोनान्ज़ा 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक जारी रहेगा।”

मौजूदा ऑफर के तहत बीएसएनएल के नए ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 2 जीबी प्रतिदिन हाई-स्पीड डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन और एक मुफ्त सिम मिलेगा।

बीएसएनएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए रॉबर्ट जे रवि ने कहा, “दिवाली बोनान्ज़ा योजना – पहले 30 दिनों के लिए पूर्णतः सेवा शुल्क मुक्त – ग्राहकों को हमारे स्वदेशी रूप से विकसित 4जी नेटवर्क का अनुभव करने का गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करती है। हमें विश्वास है कि सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड से जुड़ा विश्वास ग्राहकों को मुफ्त 30 दिनों की अवधि के बाद भी हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।”

Leave a Comment

latest news