Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » बिहार: बीजेपी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की, तेजस्वी यादव के सामने चला यादव कार्ड

बिहार: बीजेपी ने प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की, तेजस्वी यादव के सामने चला यादव कार्ड

Share:

 

Bihar  News:बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने लगातार एक्शन मोड में दिख रही है। बुधवार दोपहर को 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसके बाद देर रात 18 और प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

अब तक बीजेपी ने 3 लिस्टों 101 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए हैं। 18 सीटों की सूची में 4 सीटें आरक्षित हैं। इसमें रामनगर, हरसिद्धि, पीरपैंती और मोहनिया सीटें शामिल हैं। तीसरी लिस्ट में बीजेपी ने 2 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है।

तीसरी लिस्ट में राघोपुर सीट भी शामिल है। राघोपुर सीट से बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नामांकन भरा है। यहां से बीजेपी ने सतीश यादव को प्रत्याशी को टिकट दी है। बीजेपी में तेजस्वी के सामने यादव प्रत्याशी उतारकर जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है।

इसके अलावा रामनगर सीट से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडे, बगहा से राम सिंह, लौरिया से विनय बिहारी, नौतन से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरसिद्धी से कृष्ण नंदन पासवान, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह, चिरैया से लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, कोचाधामन से बीणा देवी को प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी ने बायसी सीट से विनोद यादव, राघोपुर से सतीश कुमार यादव, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से मुरारी पासवान, रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह, मोहनिया से संगीता कुमारी, भभुआ से भरत सिंह और गोह सीट से रणविजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Comment

latest news