Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » दमोह में विवादित पैर धोने का वीडियो वायरल: पुलिस ने दर्ज किया मामला

दमोह में विवादित पैर धोने का वीडियो वायरल: पुलिस ने दर्ज किया मामला

Share:

मध्य प्रदेश : दमोह ज़िले के सतरिया गांव में एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक को दूसरे व्यक्ति के पैर धोकर उसका पानी पीने के लिए मजबूर किया गया। यह पूरा मामला एक मीम पोस्ट को लेकर शुरू हुआ था ।

क्या हुआ था?

20 साल के पुरुषोत्तम कुशवाहा ने अनुज पांडे की फोटो पर टिप्पणी की थी। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई और पुरुषोत्तम से पैर धोकर माफी मांगने को कहा गया। पुरुषोत्तम ने बताया, “मैंने पोस्ट कर दी थी, बाद में हटा भी ली। लेकिन गांव वालों ने पंचायत में मुझसे पैर धुलवाए और वही पानी पिलाया” – उन्होंने कहा ये सब दबाव में हुआ, और वे इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहते ।

पुलिस की कार्रवाई

<>-वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संबंधित व्यक्ति और अन्य लोगों पर धर्म, जाति, भाषा या जन्म स्थान जैसे आधारों पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता या घृणा को बढ़ावा देने वाली बीएनएस की धारा 196 (1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया हैं।

<>- दमोह के पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने कहा, “मामले की जांच जारी है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी”

दोनों पक्षों के बयान

<>- अनुज पांडे के भाई दीनदयाल पांडे ने कहा, ” हम लोगों ने कोई जबरदस्ती नहीं की है । सामने वाले ने अपनी मर्जी से गुरु होने के नाते अनुज के पैर धोए थे, उन्होंने अनुज की फोटो पर जूतों की माला पहनाने की माफी मांगी” थी।

<>- लेकिन पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है उन पर दबाव डालकर ऐसा करवाया गया । लेकिन वे इसे राजनीतिक रूप देना नहीं चाहते।

राजनीतिक प्रतिक्रिया

<>- कांग्रेस ने इसे “मानवता और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ” बताया।

<>- बीजेपी ने कहा, “सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति है, भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा” ।

फिलहाल सतरिया गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।

Leave a Comment

latest news