Latest News
इश्किया चोर’ का अनोखा कारनामा: कांग्रेस दफ्तर से उखाड़े 73 नल, फर्श पर लिख गए— “I Love You!” 💔🚰 रायपुर में बड़ी वारदात: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नेचिंग, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में भारी बवाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का खूनी हमला, DFO वरुण जैन ने सूझबूझ से बचाई जान : 🔥 कोरबा उपचुनाव में सबसे बड़ा धमाका: कड़े पहरे में जेल से आया ‘वो’ कैदी और भर दिया पर्चा… उड़ गए विरोधियों के होश! प्रेमिका के सामने टोकना पड़ा महंगा: बन्नाक चौक पर स्टील व्यवसायी पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी हिरासत में 🌊 ‘उल्टी गंगा’ तो सुनी थी, अब देखिए ‘उल्टी रेत’! राजनांदगांव कलेक्टर का वो फैसला, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ में हड़कंप मचा दिया
Home » देश » सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील को पुलिस ने रिहा किया,बार काउंसिल का एक्शन

सुप्रीम कोर्ट में CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील को पुलिस ने रिहा किया,बार काउंसिल का एक्शन

Share:

 

नई दिल्ली: 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश करने के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे की पूछताछ के बाद रिहा कर दिया। रजिस्ट्रार जनरल ने उनके खिलाफ आरोप लगाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने यह फैसला लिया।

क्या था मामला?

राकेश किशोर ने मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर परिसर में भगवान विष्णु की मूर्ति की पुनर्स्थापना की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सीजेआई की टिप्पणी से नाराज होकर यह कदम उठाया। वकील के पास से एक सफेद कागज का नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था, “मेरा संदेश हर सनातनी के लिए है…सनातन धर्म का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”।

बार काउंसिल का एक्शन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने राकेश किशोर को तत्काल प्रभाव से अदालतों में प्रैक्टिस करने से निलंबित कर दिया है। बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि यह घटना देश के सभी वकीलों को शर्मसार करने वाली है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने वकील से पूछताछ की और उनके जूते और दस्तावेज वापस कर दिए। पुलिस ने कहा कि जब तक सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल कोई शिकायत नहीं दर्ज करते, तब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी

Leave a Comment