Latest News
कुनकुरी छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपत्नीक उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली की कामना की छत्तीसगढ़ के गौरव: कोरबा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के सी देबनाथ को मिला प्रतिष्ठित ‘लीजेंड इन मेडिसिन’ सम्मान जलाराम बापा की 227वीं जयंती आज: कोरबा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिनभर होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कोरबा जिले में 16 से 30 नवंबर तक चलेगा “सुरक्षित आहार, हमर अधिकार” विशेष अभियान: होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट की होगी शत-प्रतिशत जांच थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर SBI खाते से 98 हजार रुपये ठगने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार छठ घाटों पर पहुँचकर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूर्वांचल समाज को दी महापर्व के शुभकामनाएँ –
Home » देश » सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जाने कोर्ट ने क्या कहा

सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, जाने कोर्ट ने क्या कहा

Share:

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे अंगमो की याचिका पर केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से जवाब मांगा है। याचिका में वांगचुक की तत्काल रिहाई का अनुरोध किया गया है। वांगचुक को 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत में लिया गया था।

मशहूर वकील सिब्बल और मेहता की दलील

सोनम वांगचुक की पत्नी की तरफ से मशहूर वकील कपिल सिब्बल ने दलीलें रखीं. सिब्बल ने कहा कि किसी भी कम्युनिकेशन का जवाब नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हम बस गिरफ्तारी का आधार जानना चाहते हैं. सरकार की ओर से एसजी तुषार मेहता ने दलीलें रखीं. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम की पत्नी को हिरासत आदेश जरूर मिलना चाहिए. कोर्ट ने हिरासत आदेश की कॉपी सोनम वांगचुक की पत्नी को देने का आदेश दिया. इसके साथ ही वांगचुक को जोधपुर जेल में मेडिकल सुविधा देने का निर्देश भी दिया.

कोर्ट के निर्देश

<>- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और लद्दाख प्रशासन को वांगचुक की हिरासत के बारे में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

<>- कोर्ट ने हिरासत से संबंधित दस्तावेज और आदेश की कॉपी याचिकाकर्ता यानी वांगचुक की पत्नी को मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

<>- वांगचुक को जेल में उचित चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश दिया गया है।

<>- मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।

वांगचुक की पत्नी की याचिका में क्या है?

वांगचुक की पत्नी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि वांगचुक के पाकिस्तान-चीन लिंक का झूठा प्रचार उनके गांधीवादी आंदोलन को बदनाम करने की साजिश है। याचिका में दावा किया गया है कि वांगचुक हमेशा राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए काम करते रहे हैं और भारतीय सेना की मदद के लिए ऊंचाई वाले इलाकों में शेल्टर जैसी नई-नई तकनीकें विकसित की हैं।

गीतांजलि अंगमो की 8 मांगें

<1>- हैबियस कॉर्पस जारी कर सोनम वांगचुक को तत्काल सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जाए।

<2>- पत्नी को पति से फोन पर और व्यक्तिगत रूप से मिलने की अनुमति दी जाए।

<3>- सोनम वांगचुक को उनकी दवाएं, कपड़े, भोजन और आवश्यक वस्तुएं तुरंत उपलब्ध कराई जाएं।

<4>- गिरफ्तारी आदेश और उससे जुड़े सभी दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किए जाएं।

<5>- गिरफ्तारी को गैरकानूनी और असंवैधानिक घोषित किया जाए।

<6>- सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई का आदेश दिया जाए।

<7>- उनकी तात्कालिक मेडिकल जांच कर रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की जाए।

<8>- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख और उससे जुड़े छात्रों व सदस्यों के उत्पीड़न को रोका जाए।

–