Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » कोरबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

कोरबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप

Share:

KORBA Ckhhat

Korba Chhattisgarh:कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोप और घटना

आरोप है कि आयुष विंग विभाग में पदस्थ सीनियर आयुर्वेदिक डॉक्टर एके मिश्रा ने शनिवार को ट्रेनी डॉक्टर के साथ अनुचित व्यवहार किया। पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने कहा, “तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, मैं चेकअप कर देता हूं,” और इसके बाद जबरदस्ती शरीर को छूने लगा।

कार्रवाई और जांच

– सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
– मेडिकल कॉलेज के डीन ने कहा कि ट्रेनी डॉक्टर की शिकायत पर आंतरिक निवारण समिति जांच कर रही है।
– दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई

ASP नीतीश ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर डॉक्टर एके मिश्रा के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।