Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » विदेश » नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 51 लोगों की मौत, देखें तस्वीर

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, 51 लोगों की मौत, देखें तस्वीर 

Share:

 

Heavy rains and landslides wreak havoc in Nepal, killing 51 people: नेपाल में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है और 9 लोग लापता हैं। इस आपदा में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

सबसे ज्यादा नुकसान कोशी प्रदेश में
कोशी प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां इलाम जिले में अकेले 37 लोगों की मौत हुई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर तक प्राप्त आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

यातायात और उड़ानें प्रभावित
मौसम में थोड़ी राहत के साथ काठमांडू और अन्य क्षेत्रों में यातायात को आंशिक रूप से बहाल किया गया है, लेकिन रात के समय वाहनों की आवाजाही पर अभी भी प्रतिबंध जारी है। खराब मौसम के कारण कई घरेलू उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं।

भारत की मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में हुई इस प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता जताते हुए नेपाल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

मानसून की सक्रियता
नेपाल के मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून इस समय नेपाल के सात में से पांच प्रदेशों- कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुंबिनी में सक्रिय है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और आपदा प्रबंधन दल पूरी तरह से अलर्ट पर हैं ।

latest news