Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » KORBA:मोबाइल पर बात करते युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया,शरीर दो हिस्सों बट गया

KORBA:मोबाइल पर बात करते युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया,शरीर दो हिस्सों बट गया

Share:

 

कोरबा: कोरबा जिला के कटघोरा थाना क्षेत्र के जटगा चौकी के अंतर्गत एक युवक की दर्दनाक मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गईं।

जानकारी के अनुसार, बरबसपुर जटाशंकरी नदी पुल पर युवक संदीप यादव अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार सीमेंट से भरी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद जटगा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क किनारे हटाने का प्रयास किया। हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और चक्काजाम कर दिया।दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।

स्थिति को काबू में लाने के लिए कटघोरा थाना प्रभारी ने तत्काल तहसीलदार को घटना की जानकारी दी। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को ₹25,000 की तात्कालिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने चक्काजाम खत्म किया और यातायात बहाल किया गया।

Leave a Comment

latest news