Latest News
कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद के नतीजे घोषित देखें परिणाम  देवभूमि में खूनी संघर्ष: विकासनगर में ‘पानी’ के विवाद ने लिया सांप्रदायिक मोड़, एक युवक की मौत के बाद चला बुलडोजर कोरबा: मानिकपुर खदान में राखड़ का ‘पहाड़’, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की उच्च स्तरीय जाँच की मांग मिशन 2028: रायपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय महाप्रशिक्षण, राहुल गांधी सिखाएंगे जीत का मंत्र फीफा वर्ल्ड कप भविष्यवाणी: लगातार 3 बार सटीक अनुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री ने बताया, कौन जीतेगा इस बार का विश्व कप! कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल और नौशाद खान के बीच शह-मात का खेल, जाने क्या होगा जीत हार का अंतर..
Home » छत्तीसगढ़ » CG News: रॉन्ग साइड से खूनी रफ़्तार की ट्रक ने मारी बोलेरो को टक्कर, तीन शिक्षिकाओं सहित पांच लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

CG News: रॉन्ग साइड से खूनी रफ़्तार की ट्रक ने मारी बोलेरो को टक्कर, तीन शिक्षिकाओं सहित पांच लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

Share:

Horrific road accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चिल्फी थाना क्षेत्र के अकालघरिया मोड़ पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे का विवरण

<>- हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे नेशनल हाईवे 30 पर हुआ।

<>- ट्रक कवर्धा की ओर से अमरकंटक की ओर जा रहा था, जबकि बोलेरो कान्हा नेशनल पार्क से बिलासपुर लौट रही थी।

<>- बोलेरो में सवार लोग कोलकाता के पर्यटक थे, जो मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क घूमकर बिलासपुर लौट रहे थे।

मृतकों और घायलों की जानकारी

<;>- हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 शिक्षिकाएँ, एक नाबालिग लड़की और बोलेरो का ड्राइवर शामिल हैं।

<>- 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस जांच

<>- चिल्फी पुलिस ने दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

<>- पुलिस मृतकों के बारे में जानकारियां जुटा रही है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर की तलाश जारी है।

Leave a Comment

latest news