Latest News
FIFA World Cup 2026: इक्वाडोर का ऐतिहासिक धमाका! 4 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से चटाई धूल सियासी जंग का सुखद अंत: राहुल गांधी ने जताया खेद, शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने वापस लिया मानहानि का केस वो अपनी तेरहवीं की रात जिंदा घर लौटा! पुलिस और परिवार को चकराया बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण
Home » कोरबा » रानी गेट पुरानी बस्ती में हुआ रावण दहन का भव्य आयोजन, डॉ विवेक रंजन महतो रहे मुख्य अतिथि

रानी गेट पुरानी बस्ती में हुआ रावण दहन का भव्य आयोजन, डॉ विवेक रंजन महतो रहे मुख्य अतिथि

Share:

 

कोरबा: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक,रावण दहन का भव्य आयोजन रानीगेट पुरानी बस्ती कोरबा में दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति द्वारा किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डॉ विवेक रंजन महतो रहे,

अध्यक्षता सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता मुरीत राम साहू , पूर्व सभापति संतोष राठौर, भाजपा नेता रमेश पोद्दार,पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र पांडे , बजरंग सोनी रहे।
दिन भर रुक रुक कर हो रही बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ रावण के पुतले का दहन देखने यहां पहुंची थी। जिसने पूरे मैदान को उत्साह और रंगीन रोशनी से जगमगा दिया।
मुख्य अतिथि डॉ विवेक रंजन महतो सहित समस्त मंचस्थ अतिथियों का दशहरा समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ रावण दहन की शुरुआत की गईं और उपस्थित जनसमूह की दशहरे की शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि डॉ महतो ने कहा विजय दशमी का पर्व बुराई पर विजय और सत्य पर असत्य की जीत का प्रतीक हैं। ये हमें अच्छाई की राह पर चलने का संदेश देता हैं। अन्य अतिथियों ने भी अपना सारगर्भित संबोधन दिया और जनसमूह को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment