Latest News
सियासी जंग का सुखद अंत: राहुल गांधी ने जताया खेद, शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने वापस लिया मानहानि का केस वो अपनी तेरहवीं की रात जिंदा घर लौटा! पुलिस और परिवार को चकराया बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार
Home » कोरबा » मिनीमाता बांगो बांध: कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी और कर्मचारी सतर्क

मिनीमाता बांगो बांध: कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी और कर्मचारी सतर्क

Share:

 

कोरबा छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में भारी बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। 4 अक्टूबर 2025 को शाम 6 बजे तक बांध का जलस्तर 358.10 मीटर और जलभराव 90.71 प्रतिशत हो गया है। जलभराव 92 प्रतिशत के आसपास होने पर या जल की अत्यधिक मात्रा में आवक होने पर मिनीमाता बांगो बांध के गेट पुनः तीसरी बार खोले जा सकते हैं।कलेक्टर अजीत वसंत ने बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी एसडीएम को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

 

उन्होंने स्वास्थ्य, विद्युत एवं अन्य लाइन डिपार्टमेंटल अधिकारी कर्मचारियों को सक्रियता से कार्य करने निर्देशित किया है। उन्होंने बांध एवं नदी के समीपस्थ इलाकों से चल अचल परिसम्पत्तियों को हटाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रो में मुनादी कराने के भी निर्देश दिए हैं।

किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा: कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगों बांध

कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगों बांध संभाग क्र. 3 माचाडोली धमेन्द्र निखरा (मो-7089042603) ने सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों से बांध से नीचे एवं हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का आग्रह किया है। साथ ही बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर निकालना सुनिश्चित कर लें। अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बांध एवं हसदेव बराज जल प्रबंध संभाग को बाढ़ क्षेत्र में आने वाले गांवों में बाढ़ चेतावनी की मुनादी करवाने की अपील की गई है। बाढ़ क्षेत्र में आने वाले संभावित गांवो में बांगो, चर्रा, पोड़ी-उपरोड़ा, कोनकोना, लेपरा, टुनियाकछार, पाथा, गाड़ाघाट, छिनमेर, कछार, कल्मीपारा, सिलयारीपारा, जुनापारा, तिलाईडांड, डुगुपारा, टुंगुमाड़ा, छिर्रापारा, मछलीबाटा, कोरियाघाट, धनगांव, डोंगाघाट, नरमदा, औराकछार, सोनगुड़ा, जेल गांव, झाबू, नवांगांव, तिलसाभाटा, लोतलोता, स्याहीमुड़ी, कोडा, हथमार, झोरा, सिरकीकला आदि शामिल हैं।

Leave a Comment