Latest News
बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग: ननकी राम कंवर का धरना स्थगित

कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग: ननकी राम कंवर का धरना स्थगित

Share:

 

रायपुरः छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान कंवर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उन्हें बुलाया था, इसलिए भाजपा कार्यालय आया था। BJP अध्यक्ष के मुलाकात के बाद मैं मान गया हूं। अध्यक्ष जी ने बोल दिया तो मैं धरना नहीं दूंगा। मुझे कोरबा कलेक्टर को हटाने का आश्वासन मिला है। पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि अगर कलेक्टर को एक हफ्ते से अधिक समय तक नहीं हटाया गया तो फिर अपनी अगली रणनीति बनाएंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ननकी राम कंवर से फोन पर चर्चा की हैं। इसके बाद श्री कंवर का गुस्सा थोड़ा शांत हुआ और फिर वे भाजपा कार्यालय पहुंचे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव से मिले।

दरअसल, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यदि 4 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे रायपुर में धरने पर बैठेंगे। इसके लिए वो शुक्रवार देर शाम रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने धरने को लेकर रायपुर जिला प्रशासन को पत्र भी दिया था। शनिवार सुबह के 10.30 बजे से वो धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया था।

 

 

Leave a Comment

latest news