Latest News
अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर
Home » देश » बिहार चुनाव में बनाया गया भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर, 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर की सूची में जयसिंह अग्रवाल का नाम शामिल

बिहार चुनाव में बनाया गया भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर, 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर की सूची में जयसिंह अग्रवाल का नाम शामिल

Share:

 

नई दिल्ली: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सीनियर ऑब्जर्वर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और कांग्रेस के सीनियर लीडर अधीर रंजन चौधरी को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। बता दे कि कांग्रेस पार्टी इन तीनों नेताओं के अनुभव को देखते हुए बिहार चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं इसमें छत्तीसगढ़ से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का नाम भी शामिल किया गया हैं। यह लिस्ट कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी किया है।

गौरतलब है कि बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस एक्शन मोड पर नजर आ रही है। वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार बिहार सहित पूरे देश में बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरने में जुटी हुई है।

41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर भी नियुक्त

AICC ने इन 3 सीनियर लीडर्स के अलावा सभी जिलों के लिए 41 डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इनमें अविनाश पांडे, भक्त चरण दास, अजय राय, अनिल चौधरी, बी.वी. श्रीनिवास, जयसिंह अग्रवाल, विक्रांत भूरिया, इरफान अंसारी, रोहित चौधरी और अनिल चोपड़ा आदि शामिल हैं।

देखें सूची